17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 465

राजस्व महाअभियान के सभी घटकों के साथ ई-केवाईसी व खसरा लिंकिंग में प्रगति लायें – कलेक्टर श्री सक्सेना

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज राजस्व महाअभियान 2.0 को लेकर सभी एसडीएम की कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान में चिन्हित घटकों में प्रगति लायें और जिले की रैंकिंग सुधारे। अभियान मुख्‍य रूप से आम जनता से संबंधित है, अत: परेशानी को देखकर तत्परता से कार्य करें। लोगों के राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करें। नामांतरण, बटवारा, रिकॉर्ड सुधार, नक्शा तरमीम, न्यायालय का निरीक्षण और किसानों के ई-केवाईसी व खसरा लिंकिंग का कार्य 31 अगस्त के पूर्व सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कोर्ट के अवमानना प्रकरणों पर अनुपालन समय पर हो जाये, इस दिशा में विशेष ध्‍यान दिया जाये। वर्षाकाल में पौधारोपण की गति बनाये रखें और प्रगति संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करें। ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग में तहसीलदार, पटवारी व ग्राम रोजगार सहायक या ग्राम सचिव से आवश्यक सहयोग लेवें।

error: Content is protected !!