17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 464

जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला संपन्न. कॅरियर चुनने में सहायक होते हैं कॅरियर मेला – विधायक श्री रोहाणी

जबलपुर। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आज बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाकोशल महाविद्यालय में जिला रोजगार कार्यालय तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहयोग से एक दिवसीय कॅरियर अवसर मेले का आयोजन किया गया। कॅरियर अवसर मेले का शुभारंभ जबलपुर केंट के विधायक अशोक रोहाणी ने किया । उन्होंने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहा कि हर युवा शिक्षा ग्रहण कर अपनी योग्यता और क्षमता के मुताबिक रोजगार या स्वरोजगार के क्षेत्र में कॅरियर चुनना चाहता है । कॅरियर अवसर मेले युवाओं को अपने लिये उपयुक्त कॅरियर चुनने का अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं । श्री रोहाणी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को रोजगार मांगने की अपेक्षा शासन की योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रोजगार देने वाला बनने का आग्रह किया । प्रारंभ में मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने कॅरियर अवसर मेला की रुपरेखा पर प्रकाश डाला तथा आमंत्रित अतिथियों का परिचय दिया । मेला के शुभारंभ पर विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशीष राव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. श्रीमती संतोष जाटव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि कॅरियर मेला के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारी प्रदान करना है । मेला के शुभारंभ समारोह के समापन पर प्राचार्य डॉ ए सी तिवारी ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया । मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि एक दिवसीय कॅरियर अवसर मेले में विभिन्न प्लेसमेंट कंपनियों में लगभग 350 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया । इनमें से 259 विद्यार्थियों का चयन प्रथम चरण में हुआ है । मेले में वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने तथा उन्हें इन क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की उपलब्धता से अवगत कराने सेना भर्ती कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र, रोजगार कार्यालय एवं कृषि विभाग के स्टॉल भी लगाये गये।

error: Content is protected !!