19.5 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 466

कैलाशधाम मटामर पहुंचकर कलेक्‍टर एसपी ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

जबलपुर। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्‍य प्रताप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ आज कांवड़ यात्रा के संबंध में मटामर स्थित नर्मदेश्‍वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कैलाशधाम मटामर में सभी जरूरी व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कांवडि़यों एवं श्रृद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। श्री सक्‍सेना ने सुरक्षा के सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी इस अवसर पर दिये। उन्‍होंने मंदिर परिसर तक जाने और वापसी के मार्ग का जायजा भी लिया तथा इस मार्ग में आवश्‍यक सुधार करने कहा। ट्रॉफिक व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए उचित स्‍थल पर पार्किंग स्‍थल बनाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्‍होंने पुजारियों से भी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करनें में सहयोग की आपेक्षा की। कैलाशधाम मटामर के बाद कलेक्‍टर व एसपी सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने ग्‍वारीघाट पहुंचकर वहां की व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा के मापदंडों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये।

error: Content is protected !!