25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 328

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक सम्पन्न

मंडला। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को आर.बी.आई. के निर्देशानुसार कार्य करने एवं उनकी नीतियों का अनुसरण कर पालन करें तथा बैंक का एन.पी.ए. कम करें। उन्होंने अपैक्स बैंक भोपाल द्वारा प्रदेश में अल्पकालीन कृषि ऋण वसूली सर्वाधिक करने पर महाप्रबंधक एनके कोरी को सम्मानित करते हुए कमेटी की सराहना की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, नितेन्द्र तेकाम, अतुल दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे। बैठक में जिले में स्टापिंग पेटर्न का पालन करते हुये कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु आई.बी.पी.एस. को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया तथा बैंक 164 वर्षों से अधिक के पुराने वाहनों को विक्रय करने की अनुमति दी गई तथा नये वाहन नियमानुसार क्रय करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

error: Content is protected !!