25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 327

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पैटर्न के आधार पर विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन कराएं, देश की रक्षा व देश के विकास में सहभागी बनें। कलेक्टर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के सेम्पल पेपर का उपयोग करते हुए प्रश्नों को हल कराएं। ग्यारहवी एवं बारहवी के विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर सेमीनार का आयोजन करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन निर्धारित योग्यता के आधार पर मेरिट सूची अनुसार करें। अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक मापदंड की शर्तें पूर्ण करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!