25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 329

बिछिया में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई

मंडला। जिला आपूर्ति अधिकारी मण्डला ने बताया कि मंगलवार को तहसील बिछिया में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि गौतम, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीतम डेहरिया, पटवारी एच.एल. धुर्वे एवं सैनिक जी.पी. जंघेला द्वारा प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई। जांच दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किये जाने के कारण मेसर्स ताज ढाबा के 5 सिलेण्डर, मेसर्स मधुवन रेस्टारेंट के 2 सिलेण्डर, मेसर्स कादिरी बिरयानी के 1 सिलेण्डर एवं मेसर्स गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट के 1 सिलेण्डर जप्त कर द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय तथा वितरण का विनियमन आदेश 2000 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज की गई।

error: Content is protected !!