25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 313

योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को दिया मार्गदर्शन

मंडला। वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 26 से 30 अगस्त 2024 तक योजनाओं का नामांकन सप्ताह एवं मिशन वात्सल्य योजना के तहत गुरूवार को कार्ड संस्था बिनेका तिराहा मण्डला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया एवं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने हेतु महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्पलाईन 1098, वन स्टॉप सेंटर एवं हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में संस्था प्रमुख, स्टॉप एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!