25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 312

रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर जप्त

मंडला। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाही करते हुए गुरूवार को ग्राम कटरा बाईपास में एक ट्रेक्टर न्यू पावर ट्रेक बिना नंबर प्लेट का ट्राली क्रमांक एमपी 51 एए 1790 को खनिज विभाग द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाए जाने पर जप्त किया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित कोतवाली मण्डला की सुपुर्दगी में दिया गया। म०प्र० खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!