25 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 314

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

मंडला। शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार यादव ने विद्यार्थियांे को मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर बात की तथा जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। प्रभारी प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को अपनी अभिरुचि के अनुरूप खेलों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। राजकुमार सिंगौर ने विद्यार्थियों को खेल के माध्यम से कैरियर निर्माण से संबंधित जानकारी दी। डॉ. विजय मौर्य ने खेलों के प्रोत्साहन हेतु शासन की नीति पर बात की। महाविद्यालय में शतरंज, कुर्सी दौड़, मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. शोभना पटैल, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

error: Content is protected !!