39.4 C
Mandlā
Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 311

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि राजगढ़ में छात्र-छात्राओं का

राजगढ़़। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उमावि राजगढ़ में छात्र-छात्राओं का बाल अधिकार एवं संरक्षण पर उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। उन्मुखीकरण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकार जिनमें मुख्यतः चार अधिकार जीवन का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं सहभागिता का अधिकार के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्यामबाबू खरे द्वारा राजगढ़ की विकट समस्या बाल विवाह, बाल सगाई एवं नातरा/झगड़ा प्रथा के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रश्मि चौहान द्वारा वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जा रही सेवाओं के साथ सुरक्षित एवं असुरक्षित स्‍पर्श के बारे में बताया गया।

ममता एचआईएमसी के जिला समन्वयक लखन सिंह मकवाना के द्वारा बच्चों से संबंधित कानून जिसमें मुख्य रूप से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य महेश गुप्ता द्वारा आभार प्रकट किया गया।

error: Content is protected !!