39.4 C
Mandlā
Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 310

पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी

विदिशा। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत विदिशा जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी है। वन विभाग के द्वारा गुरूवार को प्रधानमंत्री एक्सेलेन्स काॅलेज काॅलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक मुकेश टण्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर अभियान की सार्थकता को प्रतिपादित किया है।  वन मण्डलाधिकारी ओमकार सिंह मर्सकोले ने बताया कि विभाग के माध्यम से महा विद्यालय के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, अधिकारियों व संस्था के प्रोफेसरो सहित अन्य वरिष्ठो के द्वारा रोपित किए गए है।

जिला पंचायत में पौधरोपण

                जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैठक के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य सभी सदस्यों व अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा पौधरोपण कार्यो का संपादन किया गया है।

error: Content is protected !!