18 C
Mandlā
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 257

गौरीघाट को सरयू की तर्ज पर विकसित किया जाएगा- मंत्री श्री सिंह

जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज सुबह 11 बजे गौरीघाट में रिवर्सन डेवलपमेंट के संबंध में एमपीआरडीसी का कंसल्‍टेंट टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जबलपुरवासियों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप नर्मदा रिवर फ्रंट निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। मां नर्मदा के अविरल प्रवाह, आस्था और संस्कृति को सहेजते हुए संस्कारधानी की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करने दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। साथ ही कहा कि अयोध्या की सरयू नदी की तर्ज पर गौरीघाट का विकास किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा यह परियोजना जबलपुर के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ मां नर्मदा के संरक्षण में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी। निरीक्षण के साथ ही रिवरफ्रंट परियोजना के मास्टर प्लान और डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही प्रारंभ हुई। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एमपीआरडीसी के एमडी अविनाश लावनिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना,पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एस सी वर्मा, विशेषज्ञ कंसल्टेंसी टीम व एमपीआरडीसी के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!