18 C
Mandlā
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 256

पीएम जनऔषधि केन्द्र बिछिया का शुभारंभ किया गया

मंडला। सहायक आयुक्त सहकारिता मंडला ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम जनऔषधि के अंतर्गत शनिवार को बी पेक्स समिति बिछिया के द्वारा पीएम जनऔषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जनऔषधि केन्द्र में मरीजों को सस्ते दरों पर सभी प्रकार के जेनरिक दवाईयाँ और चिकित्सा उपकरण कम दरों में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मण्डला जिले में उक्त योजना अन्तर्गत सहकारिता विभाग के द्वारा मलारा, चिरईडोंगरी रेल्वे, हिरदेनगर में भी पीएम जनऔषधि केन्द्र संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!