17.3 C
Mandlā
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 258

वर्तमान समय में शिक्षा सबसे बड़ा आभूषण है – मंत्री श्री सिंह

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज मानस भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा युवक-युवति परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने युवक-युवति परिचय सम्मेलन को समय की आवश्यकता बताते हुये कहा कि यह एक ऐसा पुष्प है जिसकी सुगंध से पूरा समाज महकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दहेज की विषाक्तता पर सभी चिंता करें ताकि दांपत्य जीवन प्रभावित न हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन परंपराओं में दहेज कभी नहीं था और हम भावी पीढ़ी को भी दहेज मुक्त का संदेश दें सकें, इसके लिए स्वयं को पहले तैयार करना होगा। समाज में दहेज एक बड़ी कुरीति के रूप में है लेकिन अब इसके दुस्प्रभाव से लोग परिचित है और उसके खिलाफ जा रहे हैं। आधुनिक समय में इस तरह के सम्मेलन होते रहे और समाज में एकजुटता स्थापित हो, पहले भी यदि क्षत्रिय समाज में एकजुटता होती, तो विदेशी आक्रांता नहीं आते। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का एक गौरवशाली इतिहास है। पहले क्षत्रियों का आभूषण अस्त्र-शस्त्र हुआ करता था लेकिन आज के समय सबसे बड़ा आभूषण शिक्षा है अत: शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें ताकि भविष्य उज्जवल हो सके। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित समाज के वरिष्ठ जन मौजूद थे।

error: Content is protected !!