18 C
Mandlā
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 255

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने महिष्मति घाट में साफ सफाई और श्रमदान कर की स्वच्छता को अपनाने की अपील

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नर्मदा नदी के तटों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत शनिवार को सुबह महिष्मति घाट में साफ सफाई कर श्रमदान किया। उन्होंने महिष्मति घाट में श्रमदान करते हुए कूड़ा करकट उठाए और घाट की साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक या श्रद्धालु नर्मदा नदी में दूषित सामाग्री न डालें। नर्मदा नदी में गंदे कपड़े न धोएं। साबुन लगाकर न नहाएं। महिष्मति घाट को साफ सुथरा रखें। कचरा इधर उधर न फेकें। कचरा को हमेशा डस्टबिन या कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि , समाजसेवियों, श्रद्धालु, पत्रकारगण और नागरिकों के साथ मिलकर नर्मदा नदी के घाटों की साफ सफाई कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नफाडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने महिष्मति घाट में साफ सफाई और सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। महिष्मति घाट की दीवारों में पुताई और पेंटिंग करने के निर्देश दिए। महिष्मति घाट में स्नान के दौरान साबुन का प्रयोग न करने और गंदे कपड़े न धोने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिष्मति घाट में एकादशी से पंचचौकी महाआरती संध्याकाल से प्रारंभ की जाएगी। पंचचौकी महाआरती में श्रद्धालु, समाजसेवी व्यापारी स्वयंसेवी संस्थाएं जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित जिले के सभी नागरिकगण शामिल होगे।

error: Content is protected !!