19.7 C
Mandlā
Saturday, October 31, 2026
Home Blog Page 254

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार को ग्राम पंचायत सेमरखापा जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर ऑडिटोरियम में पेंट और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। ऑडिटोरियम में लाईट व्यवस्था , बैठक व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिटोरियम प्रांगण के मैदान और खेल के मैदान का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, जनपद पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद मरावी, मंडल संयोजक रंजीत गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!