23.2 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 246

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने नगर पालिका टाउन हाल में नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर व निकाय के सभी वार्डों को साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, नाली आदि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण और अधिकारी-कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के निवासियों को प्रदाय की जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप सेवाओं को सुचारू रखा जाना चाहिए तथा शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएं। बैठक में उन्होंने बस स्टेंड को शिफ्ट, मछली-मांस, शहर से गाजीपुर चौराहा तक 4 लेन सड़क निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, समस्त पार्षदगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!