23.7 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 245

सीईओ जिला पंचायत ने किया लिंगामाल शिविर का निरीक्षण

मंडला। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने लिंगामाल में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति का इलाज करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि सिकलसेल एनीमिया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करें। ग्रामीणजनों से चर्चा करते हुए सिकलसेल एनीमिया, कुपोषित बच्चों की जाँच सहित 12 तरह की जांचों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत मण्डला विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

error: Content is protected !!