23.2 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 247

कलेक्टर ने की मण्डला-जबलपुर मार्ग की समीक्षा

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मण्डला-जबलपुर रोड निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मण्डला-जबलपुर मार्ग के निर्माण कार्य में गुणवक्ता एवं तय मानकों का विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि मण्डला से जबलपुर एवं मण्डला से रायपुर मार्ग में आवश्यक जगहों पर संकेतक लगाएं। उन्होंने कहा कि बबैहा पुल के लिए नवीन पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मण्डला-जबलपुर मार्ग में डामरीकरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के गोलमेज में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थति थे।

error: Content is protected !!