21.1 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 241

जेल घाट में किया गया श्रमदान

मंडला। पुण्य सलिल माँ नर्मदा के जल तथा तटों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नमामि नर्मदे सेवा अभियान के अंतर्गत नर्मदा जी के घाटों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को जेल घाट में वृहद स्तर पर श्रमदान किया गया। जेल घाट को स्वच्छ रखने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से श्रमदान किया। जेल घाट में काई तथा एकत्र मिट्टी को श्रमदान के माध्यम से हटाया गया। साथ ही जेल घाट में उपस्थित लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए उन्हें नगर तथा नर्मदा के घाटों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की। जिला प्रशासन के आव्हान पर श्रमदान के माध्यम से नर्मदा जी के जल और तट को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!