21.1 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 242

प्रभारी कलेक्टर ने किया सहजर में खेत-तालाब के कार्यों का अवलोकन

मंडला। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने घुघरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होने ग्रामीणों से विभिन्न विभागों के मैदानी अमले द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध जानकारी ली। भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत घुघरी गायत्री कुमार सारथी, सहायक यंत्री रामेश्वरी धुर्वे, उपयंत्री श्री अहिरवार सहित संबंधित उपस्थित थे।

            ग्राम सहजर में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने रामकली एवं रामनाथ के खेत तालाब के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण भी दें। प्रभारी कलेक्टर ने हितग्राहियों से बात कर उन्हें बहुउद्देशीय खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होने कहा कि खेत-तालाब की मेढ़ पर अरहर सहित अन्य फसलों की पैदावार लें।

error: Content is protected !!