21.1 C
Mandlā
Friday, October 30, 2026
Home Blog Page 240

एसडीएम बिछिया ने सिझौरा में आयोजित आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला। एसडीएम बिछिया सोनाली देव ने शनिवार को ग्राम पंचायत सिझौरा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम बिछिया ने आरोग्यम शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए और शिविर में लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में वितरित की जा रही दवाइयाँ, शिविर में आने वाले नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

error: Content is protected !!