23.1 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 227

कमिश्नर अभय वर्मा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

मंडला। कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने शुक्रवार को रानी दुर्गावती महाविद्यालय में ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडीटोरियम में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेंटिंग, फ्लेक्स, मंचीय व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि ऑडीटोरियम में नियमित रूप से शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऑडीटोरियम में कार्यक्रम आयोजित करने वाले विभागों के द्वारा किराया शुल्क लिया जाता है। उस राशि से ऑडीटोरियम की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। उन्होंने बताया कि ऑडीटोरियम में बैठक व्यवस्था हेतु कुर्सियाँ और टेबल खरीदा गया है। ऑडीटोरियम में एसी, पंखे लगाए गए हैं और प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग है। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सहायक कलेक्टर आकिप खान, नायब तहसीलदार हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!