23.1 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 226

कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मंडला। कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने शुक्रवार को नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों और इंजीनियरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। कमिश्नर अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक करने को कहा। विभागीय और ठेकेदार, के इंजीनियरों के द्वारा नियमित रूप से निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, जिससे निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जानकारी में बताया गया कि नवीन चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य में हॉस्पिटल ब्लॉक, चिकित्सा महाविद्यालय भवन, नर्सिंग कॉलेज, ऑडीटोरियम, यूजी एण्ड इंटेन हॉस्टल फॉर गर्ल्स, यूजीएन इंटेन हॉस्टल फॉर ब्यॉज, डाईनिंग हॉल एण्ड स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, कॉमर्सियल जी, गेस्ट हाउस, नर्सिंग हॉस्टल, हाऊस टाईप, डी.ई.एफ.जी.आई., अटोप्सी ब्लॉक, यू.जी. टेंक, इलेक्ट्रीकल सबस्टेशन, एसटीपी के निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सहायक कलेक्टर आकिप खान, नायब तहसीलदार हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!