21.8 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 228

कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

मंडला। कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय मंडला का निरीक्षण किया। संयुक्त तहसील कार्यालय में अधिकारी कक्ष, रिकार्ड रूम, कर्मचारी कक्ष, सभाहॉल, न्यायालय कक्ष सहित अन्य कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने संयुक्त तहसील कार्यालय के उक्त निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त तहसील कार्यालय में विद्युत, नल कनेक्शन, पेंट पुट्टी, दरवाजे, खिड़की लगाने सहित अन्य कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने को कहा गया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक कलेक्टर आकिप खान, नायब तहसीलदार हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!