22.2 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 220

डीके हेल्थकेयर का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ, मरीजों को मिलेगा मंडला में ही बेहतर उपचारस्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में मंडला को मिली नई सौगात

मंडला। कटरा रोड स्थित डीके हेल्थकेयर हॉस्पिटल का शुभारंभ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतियां उईके द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंडला जैसे आदिवासी बहुल जिले में डीके हेल्थकेयर जैसे अस्पताल की स्थापना स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे अब छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए मरीजों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। मंत्री उईके ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिले में हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, ताकि आमजन विशेषकर गरीब वर्ग को समय पर और सही उपचार मिल सके। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि वे सेवा भाव से काम करें और धनाभाव में भी किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज रोकें नहीं।अस्पताल निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों—डॉ. चैतन्य धावर्डे, डॉ. नृपिका पथारिया, डॉ. जतिन खातोडकर, डॉ. प्रियंका वाकपांजर धावर्डे ने मंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया और उन्हें अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी।

डॉ. चैतन्य धावर्डे, जो अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ हैं, ने बताया कि डीके हेल्थकेयर में गंभीर से गंभीर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है और उनका लक्ष्य कम लागत में श्रेष्ठ उपचार देना है। उन्होंने कहा कि अब हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉ. जतिन खातोडकर, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट ने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को उचित मार्गदर्शन, नियमित निगरानी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की प्रक्रियाएं मरीजों की सुरक्षा और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती हैं।डॉ. प्रियंका वाकपांजर धावर्डे, त्वचा रोग विशेषज्ञ ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण त्वचा संबंधी रोगों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अब मंडला में ही इन रोगों का सटीक उपचार संभव है। डॉ. नृपिका पथारिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने जानकारी दी कि डीके हेल्थकेयर में गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण देखभाल और जटिल प्रसव संबंधी सर्जरी भी की जा रही है। उन्होंने समय-समय पर आवश्यक जांच कराने की सलाह दी और बताया कि मां और शिशु दोनों की सुरक्षा हेतु अस्पताल प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा भी उपस्थित रहे और उन्होंने डीके हेल्थकेयर के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया और उन्हें अस्पताल का भ्रमण कराया गया। सभी ने यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।

error: Content is protected !!