22.2 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 221

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बेला-सिलपरा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का घटेगा दबाव

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन बेला-सिलपरा बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बाईपास मार्ग में बनाये जा रहे पुलों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेला से सिलपरा बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा शहर में रिंग रोड के दोनों भाग पूरे हो जायेंगे। जबलपुर तथा सतना की ओर से आने वाले एवं सीधी और सिंगरौली को जाने वाले वाहनों को बेला से सीधा मार्ग मिल जायेगा। बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का दबाव घटेगा। यह बाईपास रीवा के साथ-साथ सीधी और सिंगरौली जिले के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की बाधा आने पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करायें। बरसात से पहले बाईपास सड़क का निर्माण में पूरा करायें।

error: Content is protected !!