19.9 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 219

एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का 25 अगस्त को मंडला आगमन

एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का 25 अगस्त को दोपहर शाम 4 बजे नारायणगंज जिला मंडला आगमन होगा। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री कुलस्ते 25 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे जबलपुर से नारायणगंज के लिए रवाना होंगे तथा शाम 4 बजे नारायणगंज पहुंचकर आदर्श मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में साईकिल वितरण करेंगे। श्री कुलस्ते शाम 5 बजे जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा शाम 6 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

सांसद श्री कुलस्ते 26 अगस्त को प्रातः 9 बजे जेवरा से नरसिंहपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4 बजे नरसिंहपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा शाम 7 बजे जेवरा जिला मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे जेवरा से निवास के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे निवास के शासकीय स्कूल में साईकिल वितरण करेंगे। दोपहर 1 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!