29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1563

वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया गुलाबसागर का अवलोकन,पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत बजट का दिया आश्वासन

वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को जोधपुर शहर के गुलाब सागर का अवलोकन किया।  इस दौरान नगर निगम (उत्तर) के अधीक्षण अभियंता पीएस तंवर ने राज्यमंत्री को जानकारी दी कि गुलाबसागर, फतहसागर एवं इनकी नहरों के जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अमृत 2 के अंतर्गत प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।  इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली ने राज्यमंत्री श्री शर्मा का ध्यान इस जलस्रोत में तथा इसके आस-पास हो रहे प्रदूषण के निवारणार्थ पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत बजट उपलब्धता की ओर आकर्षित किया। श्री भंसाली ने इस संदर्भ में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा पर श्री शर्मा ने उन्हें समुचित सहयोग का आश्वासन दिया। अवलोकन के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम, निवारण एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी, जिससे प्रदेश पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन क्षेत्र में नए आयामों और विकल्पों के साथ विकसित हो सके।

error: Content is protected !!