29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1562

अति. मुख्य सचिव, परिवहन का टोंक दौरा, परिवहन चौकी का निरीक्षण कर मौक़े पर चल रहे ओवरलोड वाहनों को रुकवाकर कार्यवाही के दिये निर्देश, टोंक बस स्टैण्ड भी का किया औचक निरीक्षण

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती श्रेया गुहा बुधवार को टोंक दौरे पर रहीं। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ.सौम्या झा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी भी मौजूद रहे। उन्होंने जयपुर हाईवे पर बरौनी में बरथल तिराहा पर उड़न दस्ते की चेकपोस्ट का जायजा लिया एवं उड़नदस्ते के साथ ओवरलोडिंग वाली जीपों और ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों को सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य में ओवरलोडिंग ना करने की सलाह दी। श्रीमती गुहा ने टोंक कलेक्ट्रेट में डिपो मैनेजर एवं डीटीओ के साथ बैठक ली । उन्होंने डिपो मैनेजर को पुराने रिकॉर्ड वाले रिकॉर्ड रूम सहित क्षेत्र को साफ करने और राजस्व में सुधार के लिए संसाधनो और संपत्तियों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। श्रीमती गुहा ने बस स्टैंड पर साफ—सफाई के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये साथ ही यात्रियों से फीडबेक लिया। वहां उपस्थित यात्रियों ने श्रीमती गुहा को बताया कि रोडवेज की बसों में यात्रा सुखद और सुरक्षित है। उन्होंने बस स्टैंड पर रैन बसेरा का निरीक्षण किया और अन्नपूर्णा रसोई संचालकों से बातचीत की।

error: Content is protected !!