29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1564

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरूण जोशी एवं सहायक कर्मचारी रामकिशोर वर्मा को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरूण जोशी एवं सहायक कर्मचारी रामकिशोर वर्मा को उनकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त सुनिल शर्मा ने अरूण जोशी एवं रामकिशोर वर्मा के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्री जोशी ने अपने सेवाकाल में धैर्य नहीं खोते हुए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शांत एवं सजगता से अपने सेवा कार्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में बेहतरीन कार्य करने पर आगे भविष्य में भी बेहतरीन कैरियर की संभावना रहती है। इसी प्रकार उन्होंने रामकिशोर वर्मा सेवाकाल के बारें में भी विचार व्यक्त किये। अरूण जोशी ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यदि आपकी नीयत और आपका स्वभाव साफ है तो आपके विरोधी भी आपके साथ चलने लगेंगे, और राजकार्य अधिक सरलता से संपादित होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में एक विशेषता अवश्य होती है, हमें उस विशेषता को जिन्दा रखना चाहिए। साथ ही श्री रामकिशोर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व श्री जोशी एवं श्री रामकिशोर को विभाग के आयुक्त सुनिल शर्मा ने साफा एवं माला पहना कर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशांसा प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो भेंट कर सम्मानि​त किया। विभाग की महिला अधिकारियों द्वारा बुके भेंट किये गये। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वित्तीय सलाहकार सुभाष दानोदिया, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अलका सक्सेना, उपनिदेशक लीलाधर सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अरूण जोशी एवं रामकिशोर वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उनके सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सुश्री नर्बदा इंदोरिया, सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल स्वरूप पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सोनी, महासचिव कुलदीप शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!