32.5 C
Mandlā
Tuesday, June 23, 2026
Homeमध्यप्रदेशब्रेन चाइल्ड एकेडमी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

द वायरल। मंडला। भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग संपूर्ण विश्व को भारत का अनुपम उपहार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि एकाग्रता, आत्मानुशासन तथा सकारात्मक जीवनशैली को भी विकसित करता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ब्रेन चाइल्ड एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग के अंतर्गत हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने योग शपथ ग्रहण की तथा आज का विचार प्रस्तुत कर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। योग विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं योग के लाभों पर विद्यार्थियों के संवाद ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं रोचक बना दिया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

विद्यालय के खेल शिक्षक अभिषेक यादव ने विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया तथा विभिन्न योगासनों का सजीव प्रदर्शन करते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त “वन पोज – वन बेनिफिट” गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक आसन के लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में ब्रेन चाइल्ड एकेडमी के डायरेक्टर निशांत शुक्ला सर ने अपने विशेष उद्बोधन में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन विद्यालय की सीनियर कोऑर्डिनेटर सोनिया जैन द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन का दायित्व सीनियर कोऑर्डिनेटर राजुल सिंहानी ने प्रभावशाली ढंग से निभाया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!