27.1 C
Mandlā
Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 744

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषि मंडी में बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण (कटनी समाचार)

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषि मंडी में बने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने आज गुरुवार की शाम को यहां कृषि उपज मंडी पहरूआ परिसर में बने स्ट्रांग रूम में पहुंच कर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां सशस्त्र सुरक्षा बल सहित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर मुस्तैद मिले।कलेक्टर श्री प्रसाद को निरीक्षण में यहां सशस्त्र सुरक्षा बल स्ट्रांग रूम की निगहबानी में मुस्तैद और सतर्क मिले। बताते चलें कि यहां निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और राजनैतिक दलों के लिए बड़े पंडाल में एल ई डी टीवी स्क्रीन लगाई गई है ताकि वे सहजता से स्ट्रांग रूम के दृश्यों को देख सकें।यहां बने स्ट्रांग रूम में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ के अलावा शहडोल लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जिले के बडवारा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद ईव्हीएम मशीनों को चाक -चौबंद सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

error: Content is protected !!