27.1 C
Mandlā
Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 743

अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्यवाही 4 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध (कटनी समाचार)

अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्यवाही 4 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

  कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, और निर्माण आबकारी विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।आबकारी अधिकारी आर.के.बघेल ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विगत मंगलवार को सूचना प्राप्त होने पर आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 के निमिया हार, खिरहनी फाटक में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में लिप्त  व्यक्तियों के यहां दबिश दी गई। दबिश की कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा कुल 465 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 13 पाव देशी मदिरा, को जब्त किया जाकर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया। जब्त की गई मदिरा तथा लहान की अनुमानित राशि लगभग 47 हजार रुपये है। इस दौरान 4 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये।दबिश की कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, कृष्ण कुमार पटेल, एस.डी. सिंह, अतुल कुमार आबकारी आरक्षक  राजेश गौटिया, देवेन्द्र प्यासी सम्मिलित रहे। आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु  इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!