24.6 C
Mandlā
Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 628

झाझनगर में कुआं मरम्मत (मण्‍डला समाचार)

               जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम झाझनगर ग्राम पंचायत मानेगाँव में जल गंगा संर्वधन अभियान 2024 के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगाँव द्वारा सार्वजनिक पेयजल कूप मरम्मत कार्य ग्राम झाझनगर को चिहाकिंत कर ग्रामीणों की मंशा अनुसार स्वीकृत जारी की गई जिसकी स्वीकृति राशि 0.38 लाख रखी गई। इस कार्य को ग्राम पंचायत मानेगाँव द्वारा 15 वे वित्त की राशि से कराया जा रहा है। वर्तमान में मरम्मत कार्य प्रगतिरत है, उपरोक्त सार्वजनिक कूप ग्राम झाझनगर के ग्रामवासियों के पेयजल एवं निस्तारी जल हेतु उपयोग किया जाता है। उक्त कार्य से ग्राम झाझनगर के 25 परिवारों को लाभ प्राप्त होगा।

error: Content is protected !!