16.1 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 627

राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को पिलाई दवा

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील के सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि यह अभियान 25जून तक चलेगा अपने आस पड़ोस में 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की ड्रॉप जरूर पिलाएं। आपके अपने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी यह आवश्यक है कि देश का एक-एक बच्चा पोलियो ड्रॉप ले। मंत्री श्री टेटवाल ने उपस्थित पेरेंट्स से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो के साथ ही अन्य सभी वैक्सीन भी समय पर लगवाएं जिससे बच्चों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़े। श्री टेटवाल ने कहा की भारत के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों का समय पर वैक्सीनेशन जरूरी है। स्वस्थ भारत ही विकसित भारत बनेगा। अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की अमूल्य पूंजी होती है। पल्स पोलियो अभियान जनसहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता सभी नागरिक इसमें सहयोग दें।

error: Content is protected !!