18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 605

रोपे जा रहे पौधों की सुरक्षा की चिंता करें – कलेक्टर

समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

            मण्‍डला। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जल गंगा संवर्धन अभियान तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को पुनर्जीवित तथा संरक्षित करने के लिए किए जा रहे कार्यों को जल्द पूरा करें। सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने भू जल स्तर तथा तालाबों की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

            पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास करें। रोपे जाने वाले प्रत्येक पौधों की सुरक्षा की चिंता करें। पौधारोपण के इस अभियान को परिणाममूलक बनाएं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण में फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधों को प्राथमिकता प्रदान करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!