18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 604

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

            मंडला। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत संकल्प 100 मातृत्व लाभ सप्ताह अंतर्गत पीएमएमवीवाई योजनांतर्गत पंजीकरण अभियान जागरूकता सत्र, शिविर, प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरूकता सप्ताह को वृहद रूप में अभियान एवं जागरूकता हेतु महिला बाल विकास विभाग जिला मंडला वन स्टॉप सेंटर मंडला, जिले एवं परियोजना स्तर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम शक्ति संगठन मण्डला के साथ मण्डला नगर तथा महाराजपुर के हनुमान जी वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा मातृत्व वंदना योजना के बारे में आंगनबाड़ी केन्द्र में उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जागरूक किया गया तथा योजना से जुड़ने हेतु पंजीयन फार्म भरवाया गया। जिला हब में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया और वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया और आगे भी इन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शक्ति संगठन के अधिकारी, कर्मचारी एवं वन स्टॉप सेंटर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!