18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 599

राज्यपाल श्री पटेल ने बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का किया शुभारंभ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का शुभारंभ सोमवार को किया। उन्होंने इसके बाद कोर्ट परिसर की जानकारी ली एवं राजभवन के खिलाड़ी कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती स्मिता भारद्वाज और राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!