18.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 598

सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी – राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान में किया पौध-रोपण

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौधे ज़रूर लगाए। राज्यपाल श्री पटेल ने स्वयं अभियान के तहत राजभवन परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने क्रिसमस ट्री का पौधा रोपा।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!