29.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 564

अज्ञात आरोपी का सुराग देने पर 20 हजार रूपए पुरूस्कार

मंडला। जिला मंडला थाना बिछिया के अपराध क्रं. 319/2022 धारा 379 भादवि के प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा 10 हजार रूपए ईनाम की उदघोषणा की गई थी। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए हैं किन्तु आरोपी का कहीं पता नहीं चल सका है।

            प्रकरण की प्रकृति एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज, बालाघाट पुलिस अधीक्षक मंडला के आदेश को निरस्त कर म.प्र. पुलिस रेग्युलेशन के तहत उदघोषणा की गई है कि जो कोई व्यक्ति या पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उक्त प्रकरण के आरोपी का कोई सुराग देगा या गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके उसे 20 हजार रूपये (बीस हजार रूपये) नगद पुरुस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। यदि वह चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट का होगा।

error: Content is protected !!