29.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 563

जनपद स्तर पर आयोजित होंगे जन्म-मृत्यु पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण

मंडला। जन्म-मृत्यु पंजीयन से संबंधित पोर्टल राज्य में लाँच किया गया है। जिले की पंजीयन इकाईयों में पोर्टल से जन्म-मृत्यु पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जनपद पंचायत स्तर पर किया जा रहा है जिसमें पंचायत सचिव सहभागिता करेंगे। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के अधिकारी द्वारा दिया जाएगा।

            जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत नैनपुर में प्रशिक्षण 22 जुलाई, बिछिया में 23 जुलाई, नारायणगंज में 24 जुलाई, बीजाडांडी में 25 जुलाई, मोहगांव में 26 जुलाई, घुघरी में 29 जुलाई, मवई में 30 जुलाई, निवास में 31 जुलाई तथा जनपद पंचायत मंडला में 1 अगस्त 2024 को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

error: Content is protected !!