29.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 555

जिलेभर में जारी है “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

विधायक श्री राठौर की मौजूदगी में भितरवार के महाविद्यालय में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण

ग्वालियर। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जिले के गाँव-गाँव में व कस्बे-कस्बे में वृहद स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को भितरवार के शासकीय महाविद्यालय परिसर में विधायक मोहन सिंह राठौर की मौजूदगी में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जन अभियान परिषद एवं विभिन्न विभागों के समन्वय से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

विधायक श्री राठौर ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, भितरवार के एसडीएम डी एन सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा चौधरी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल एन पिप्पल व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक खरे सहित भितरवार कस्बे के जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपे। साथ ही रोपे गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वय अधिकारी मनोज दुबे ने किया।

error: Content is protected !!