29.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 554

नल-जल योजनाओं के प्रति लापरवाह ठेकेदारों पर लगाएँ जुर्माना

जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण नल-जल योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

ग्वालियर। नल-जल योजनाओं के कार्य में जो ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाएँ। साथ ही अच्छा काम करने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहित करें। नल-जल योजनाओं के काम में देरी और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने डबरा विकासखंड की नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान पीएचई के अधिकारियों को दिए।

शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने निर्देश दिए कि जो नल-जल योजनायें पूरी हो गई हैं, उनका जनपद स्तरीय समिति से सत्यापन कराकर ग्राम पंचायतों को योजनायें सुपुर्द करायें। उन्होंने बैठक में नल-जल योजनाओं के ठेकेदारों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही नल-जल योजनाओं को गुणवत्ता के साथ और समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिये उनके सुझाव भी लिए।

error: Content is protected !!