29.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 550

कलेक्‍टर द्वारा सीएम राइज विद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण, जगनपुर चक में निर्माणाधीन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

गुना। कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज गुना शहर के एबी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र एवं जगनपुर चक में विभिन्‍न विभागों के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एबी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के फीडर के लिए स्‍थल चयन, सीएम राइज, एसडीएम भवन व तहसील कार्यालय भवन एवं नगर पालिका के निर्माणाधीन ऑडिटोरियम आदि कार्यो का निरीक्षण किया गया।       

कलेक्‍टर द्वारा आज नगर भ्रमण के दौरान शासकीय मॉडल उमावि परिसर में वृक्षारोपण अभियान में लोगों को सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्‍य से पौधारोपण किया गया और इसी दौरान सीएम राइज के लिए जगनपुर चक में निर्माणाधीन मुख्‍य भवन के कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये।    

जगनपुर चक में निर्माणाधीन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण       

कलेक्‍टर द्वारा आज जगनपुर स्थित अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के लिए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन एजेंसी से इन भवनों के बारे में नक्‍शे के ले-आउट को देखकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी प्रकार निर्माणाधीन भवन के पास स्थित तात्‍याटोपे यूनिवर्सिटी के लिए संचालित भवन के गेट के सामने यूनिवर्सिटी के नाम का होर्डिंग लगाने के निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिये। इस दौरान नगरपालिका द्वारा जनगपुर चक में निर्मित कराये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्माणाधीन आवास और परिसर का अवलोकन किया और आवास के लिए सभी सुविधाओं की व्‍यवस्‍था कर कार्य को शीघ्र ही पूर्णं कराकर लोगों को हेण्‍डओवर कराये जाने की कार्यवाही की जावे। जिससे की लोग अपने आवास में रह सकें।   भ्रमण के दौरान अंत में नगर पालिका के द्वारा निर्मित कराये जा रहे नगर पालिका ऑडिटोरियम के कार्यो का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन भवन के ऊपर बिजली की लाइन को हटाने के लिए उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया गया।  

आज भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार गुना जीएस बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, नपा गुना सब-इंजीनियर बी.बी. गुप्‍ता, पीआईयू पीडब्‍लयूडी जितेन्‍द्र पंत, ईई पीडब्‍लयूडी आर.के. माथुर, अधीक्षक यंत्री ऊर्जा विभाग पी.आर. पाराशर सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!