29.2 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 549

आरोन के माता मूड़रा गौशाला का चरनोई का हटाया गया अतिक्रमण

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।     

गुना। इसी क्रम में आज तहसील आरोन के माता मूड़रा गौशाला का चरनोई का रकवा 05 हेक्टर (खसरा no. 3/1/1/1) का अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रामक भागवत सिंह पुत्र मिश्री लाल, गोरेलाल पुत्र लालू, चुट्टीलाल पुत्र प्रभुलाल कुशवाहा, रमेश गिर पुत्र जमना गिर द्वारा भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन विकास कुमार आनन्द, तहसीलदार श्रीमती रूचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमति मोनिका झारिया, टीआई आरोन, पटवारी एवं कोटवार की उपस्तिथि रहे।

error: Content is protected !!