24.7 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 533

वन क्षेत्र पोडी में लक्षित पौधारोपण कार्य का कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री जायसवाल ने पौधारोपण कर किया शुभारंभ

अनुपपुर। प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत जिले में वृहद पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य में वन मंडल अनूपपुर द्वारा वन सर्कल वेंकटनगर के बीट पोड़ी के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र में 15 हजार पौधों के रोपण कार्य का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल द्वारा पौधारोपण कर किया गया। 

वन विभाग के पौधारोपण कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार, वनमंडलाधिकारी श्रद्धा पेन्द्रे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, मनोज द्विवेदी, प्रेमचंद यादव, हनुमान गर्ग , ग्राम पंचायत लहसुना की सरपंच श्रीमती रामवती सिंह जनपद जैतहरी की सदस्य राजकुमारी तथा स्थानीय नागरिकों, शासकीय सेवकों, वन कर्मियों द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई गई। 

ग्राम पोड़ी के कपरिया वन क्षेत्र में आंवला,बहेड़ा, हर्रा, सिरस, जामुन, अर्जुन, खमहार ,करंज काला शीशम, सागौन,चिरौल, बांस के पौधों का रोपण किया गया।

error: Content is protected !!