15.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 516

मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2 चरणों में

मंडला। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आयुष विभाग द्वारा मलेरिया प्रभावित 24 गांवों में मलेरिया से बचाव हेतु होम्योपेथिक औषधि मलेरिया 200 का वितरण किया जाएगा। मलेरिया ऑफ 200 औषधि प्रतिरोधक औषधी है, मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर इस दवाई का वितरण किया जाएगा। मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण 18 जुलाई, 25 जुलाई एवं 1 अगस्त तथा द्वितीय चरण 22 अगस्त, 29 अगस्त एवं 5 सितंबर 2024 को होना है। मंडला जिले में होम्योपेथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप झारिया नोडल अधिकारी हैं।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला के किन्द्री, घुघरी के नाहरवेली, येरी, लाटो एवं लाही, बिछिया के माजिपुर, भानपुर, ओरई, मुला उमरवाड़ा, राम्हेपुर, बटवार, धमनगांव, खटिया, राता, कपोतबहरा, मांझीपुर, चांदिया, खटोला, सिलपुरा, लपटी, राजो, राजोमाल, उरई, उरईमाल, नाकावल, बटवार, मोचा एवं सुरपाथी, मवई के मोतीनाला, लालपुर, सेदा एवं उरई तथा नारायणगंज के बीजेगांव एवं पांदीवारा में दवाई वितरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!