15.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 515

उचित मूल्य दुकानों के संपूर्ण जमा प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में राजसात

मंडला। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत तहसील नैनपुर में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान नियमित न खोलने तथा वितरण संतोषजनक नहीं पाये जाने का कृत्य मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका का उल्लघंन पाये जाने के कारण उचित मूल्य दुकानों के संपूर्ण जमा प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में राजसात की गई है।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान बल्लम डुंगरिया से 8 हजार रूपए तथा हीरापुर, बारगी, पाण्डीवारा एवं नगर नैनपुर वार्ड-12 से 5-5 हजार रूपए राजसात किए गए हैं।

error: Content is protected !!