16.6 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 505

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 को

मंडला। शासकीय आदिवासी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला के प्रांगण में 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से प्रतिशिष्ट कंपनी मुद्रा सोलर प्राईवेट लिमिटेड, कच्छ गुजरात द्वारा ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, डीजल, मोटर मैकेनिक, सभी टेक्निकल ट्रेड एवं मैक्निकल व्यवसाय से उर्त्तीण पुरूष प्रशिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष है, ओपन कैम्पस ड्राईव में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उक्त दिनांक को सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा परिश्रमिक राशि प्रतिमाह 15916 रूपये देय होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7999651705 में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

error: Content is protected !!